फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को टक्कर मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऊसराहार इलाके में पंचायत घर का निर्माण कार्य कर रविवार की शाम घर लौट रहे चार मजदूर बेकाबू कार की चपेट में आकर घायल हो गए। भरथना की ओर से आ रही यह कार हाईटेंशन लाइन के पोल को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर में भर्ती कराया। उधर, कार सवार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

थाना ऊसराहार क्षेत्र के भरथना ऊसराहार सड़क मार्ग स्थित बहादुर गांव में पंचायत घर का निर्माण कार्य चल रहा है। काम के बाद यहां से मजदूर अर्जुन सिंह, मनोज कुमार, दुर्गा प्रसाद निवासी बम्हनीपुर और राधाकृष्ण निवासी नगला खना बांध घर जा रहे थे।
तभी भरथना की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने ऊसराहार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल को तोड़ते हुए मजदूरों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार पेड़ से टकराकर पलट गयी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कार का एयर बैग खुलने से कार सवारों को चोट नहीं आई। मौके पर उप निरीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि कार सवार लोगों के नशे में होने की संभावना है। हालांकि वे सभी भाग निकले। कार में खाली शराब की बोतलें मिली हैं। कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें