फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवंतनगर ग्राम कुरसेना मे जाम लगाये ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कुरुसेना गांव के सामने हाइवे पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने अधेड़ ग्रामीण के टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर पुलिस के न पहुंचने से गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर डालकर हाईवे जाम कर दिया। करीब घंटे भर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने लोगों को समझाया बुझाया, तब कहीं दो घंटे बाद जाम खुला। घायल अधेड़ को परिजन सैफई मिनी पीजीआई ले गए।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव कुरुसेना निवासी असमत अली (48) पुत्र रफीक अली शनिवार सुबह घर के पास मौजूद हाईवे पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। टक्कर से उछल कर जमीन पर गिरने वह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे बाद चालक ने कार रोकने की जहमत नहीं की बल्कि गाड़ी को मौके से भगा ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी लेकिन काफी देर तक वह मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच खबर मिलने पर असमत के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल असमत को सीएचसी भेज दिया।
पुलिस के न पहुंचने से गुस्साए लोगों ने हाईवे के दोनों ओर ईंट पत्थर डालकर जाम लगा दिया और पुलिस विरोधी नारे लगाने लगे। करीब एक घंटे बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार व फोर्स मौके पर आया। थाना प्रभारी ने गुस्साए लोगों से बात की और समझा बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे तक हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। थाना प्रभारी ने देरी से पहुंचने की बात को नकार दिया। कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें