इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र ग्राम मनियामऊ नेशनल हाईवे पर लखना कालका मंदिर जाते समय टेंपो पलटने से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम कुम्हारन निवासी रामदास के पुत्र अमित ने सोमवार को एक नया टेंपो खरीदा था। मंगलवार की सुबह लखना स्थित कालका मंदिर में दर्शन करने जाते समय अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार अमित(25) पुत्र रामदास, प्रीती पत्नी अमित, विवेक (ढाई वर्ष) पुत्र अमित, वैष्णवी (3) पुत्री अमित निवासी कुम्हारन मोहल्ला इकदिल, अंजू पत्नी गोविंद , राधा (ढाई वर्ष ) पुत्री गोविंद, पलक (1) पुत्री गोविंद निवासी कुम्हारन मोहल्ला, कन्हैया पुत्र हरीराम निवासी लखना बकेवर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें सभी लोग प्राथमिक उपचार के बाद चले गए जबकि प्रीती जिला अस्पताल में भर्ती है।