इकदिल। झमाझम बारिश के दौरान रविवार सुबह सितौरा के पंचायत भवन पर बिजली गिर गई। इससे भवन और पड़ोस के मकानों में रखे बिजली के उपकरण फुंक गए।
मॉडल ग्राम पंचायत सितौरा की सचिव पूजा भदौरिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर रविवार को पंचायत भवन में बैठक थी। इसमें डीपीआरओ बनवारी सिंह, एडीए राकेश सिंह, ब्लॉक कोऑडिनेटर अनुराग, ग्राम प्रधान हितेश राजपूत और प्रधान के पुत्र रूप किशोर, गांव के कुछ लोग और बच्चे मौजूद थे।
सुबह 11 बजे जैसे ही सभी पंचायत भवन से बाहर निकले तभी बिजली गिर गई। 15 मिनट बाद अंदर जाकर देखा तो पंचायत भवन में रखा कंप्यूटर, कैमरा और इन्वर्टर सहित एक लाख रुपये के उपकरण फुंक चुके थे।
पंचायत भवन के पड़ोस में रहने वाले सोहन सिंह ने बताया कि पंचायत उनके घर पर टीवी, फ्रिज समेत कई उपकरण फुंक गए हैं।