इटावा। सरदार पटेल (लौह पुरुष) की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब चौराहे पर लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक प्रतिमा के नीचे बैठकर और एक युवक ऊपर खड़ा होकर सिगरेट पी रहा था। वीडियो में युवक प्रतिमा के मुंह में भी बार-बार सिगरेट लगाते हुए दिख रहा था।
वीडियो के सामने आने के बाद कुर्मी समाज के लोगों ने आपत्ति जताई थी। पुलिस ने मामले में रविवार दोपहर कांशीराम कालोनी निवासी इमरान उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ है।
कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। (संवाद)