फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचल कर 22 वर्षीय युवती की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर लगा जाम व लोगों की भीड़ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। इटावा-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर भाई की बाइक पर पीछे बैठी 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे हुई इस घटना के बाद लगभग एक घंटा तक हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बसरेहर थाने व कस्बा क्षेत्र से निकलने वाले इटावा-बरेली हाईवे पर बीच बाजार के पास तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर 22 वर्षीय सोनी पुत्री अमर सिंह राठौर महोली कछपुरा थाना किशनी जिला मैनपुरी की मौत हो गई। धर्मेंद्र ने बताया कि वह बहन सोनी के साथ पक्का तालाब पर एक चिकित्सक के यहां से दवा लेकर बाइक पर लौट रहा था। बसरेहर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कट मार दिया। इससे बहन सोनी बाइक से नीचे गिर गई और पीछे से डंपर का पहिया उस पर चढ़कर निकल गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के दुकानदार भागे और डंपर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह भाग निकला। घटना के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस कारण करीब एक घंटे तक हाईवे जाम बना रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटनास्थल पर ही मृतक के परिजन पहुंच गए थे जिनका शव की हालत को देख रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें