इटावा। रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे मालगोदाम के पास शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे कानपुर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आरपीएफ के एएसआई नरेंद्र सिंह चाहर तथा थाना जीआरपी के उप निरीक्षक जगत सिंह स्टाफ समेत घटना स्थल पर पहुंचे।
थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया मृतक के पास कोई भी ऐसा कागजात नहीं मिल सका जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। संवाद