फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल दूसरे भाई की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। औरैया के बेला-बिधूना मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दो भाइयों में दूसरे ने मंगलवार सुबह मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक भाई की हादसे वाले दिन रविवार मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिला औरैया के बेला थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कैथावा निवासी किसान प्रमोद कुमार के पुत्र सचिन (24) व अंकित (17) रविवार सुबह बिधूना स्थित सब्जी मंडी में बाइक से मटर बेचने जा रहे थे। बेला-बिधूना मार्ग गांव तारपुरवा के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराकर जानकारी परिजनों को दी थी। गंभीर रूप से घायल होने पर डॉक्टरों ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया था, जहां अंकित (17) ने दम तोड़ दिया था। वहीं दूसरे भाई सचिन की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौत हो गई।
प्रमोद कुमार सक्सेना ने बताया कि परिवार में पांच बेटे व एक बेटी थी। सचिन बड़ा व रोहित तीसरे नंबर का पुत्र था। रोहित का अंतिम संस्कार करने के बाद से वह घर पर ही थे। इस बीच सचिन की मौत की जानकारी होने पर उनको पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया। परिजन उनको लेकर सैफई पहुंचे। कहा कि पहले बेटे की चिता अभी तक सही से ठंडी भी नहीं हुई होगी कि दूसरे ने भी साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें