इटावा। इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुर चौराहे के पास सोमवार सुबह पिकअप का टायर फट गया और ऑटो रिक्शा से सामने से जा टकराई। हादसे में ऑटो सवार ढाई वर्ष के बच्चे की मौत हो गई और दंपति घायल हो गए।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला ताल निवासी रामसेवक के पुत्र प्रदीप उर्फ छोटेलाल अपनी पत्नी प्रेमलता व ढाई वर्षीय पुत्र देवराज के साथ ऑटो रिक्शे से इटावा की तरफ जा रहे थे। चौबिया के गंगापुर चौराहे के पास सामने से आ रही पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर और ऑटो से जा टकराई। इस घटना में ढाई वर्षीय पुत्र देवराज की मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बसरेहर सीएचसी केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना पाकर थाना चौबिया पुलिस मौके पर पहुंची।