इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के भरथना-ऊसराहार मार्ग पर ग्राम चंद्रपुरा के सामने बुधवार को ऊसराहार की तरफ जा रही पिकअप वैन को ओवरटेक करने में खड्ड में पलट गई। हड़बड़ी में वैन चालक भी नियंत्रण खो बैठा और उसकी गाड़ी भी खड्ड में जाकर पलट गई। गनीमत रही की दोनों गाड़ियों के चालकों ने कूदकर जान बचा ली।
पिकअप में सवार मोनू निवासी पुराना भरथना ने बताया कि वह पिकअप में गेहूं के बीज लादकर पुंजा जा रहा था। पिकअप चालक राहुल कुमार निवासी नगला खादर बाल-बाल बच गए। वहीं, मारुति वैन का चालक राहुल कुमार निवासी कलन्दरा भरथना भी हादसे में बच गया। (संवाद)