फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से पीआरडी जवान हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के चौपला बंबा नगला पीपल के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार पीआरडी जवानों को टक्कर मार दी। बुधवार दोपहर बाद हुई इस घटना में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह पाल पुत्र पातीराम पाल निवासी करवा थाना ऊसराहार व लाखन सिंह निवासी वैदपुरा थाना ऊसराहार पीआरडी के जवान हैं। इटावा से ड्यूटी समाप्त होने के बाद लौट रहे बाइक पर सवार इन दोनों को चौबिया थाना क्षेत्र के चौपला बंबा नगला पीपल के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और डीसीएम के नीचे घायल अवस्था में पड़े दोनों जवानों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

112 नंबर पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। टक्कर मारने के बाद डीसीएम बंबे में जा घुसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें