इटावा। भरथना-ऊसराहार मार्ग पर जाते समय बाइक के पीछे बैठे अधेड़ की गिरकर मौत हो गई।
क्षेत्र के ग्राम मंगूपुर निवासी मेहताब सिंह (52) वर्ष गुरुवार को अपने पुत्र सचिन के साथ बाइक पर पीछे बैठकर भरथना की तरफ जाने के लिए निकले था तभी भरथना-ऊसराहार मार्ग पर नहर पुल के पास मेहताब सिंह अचानक बाइक से गिरकर अचेत हो गए। जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी भरथना लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।