फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट की दीवार गिरने से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना के बृजराज नगर मोहल्ले में प्लॉट की चहारदीवारी गिरने से एक बच्चा और युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया है। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बृजराज नगर मोहल्ला निवासी जीतू ने बताया कि उनके घर के बगल में किसी दूसरे का प्लाट है। इसकी चहारदीवारी खड़ी है। उनके घर की तरफ की दीवार रविवार शाम करीब 4 बजे अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे की चपेट में आने से उनका चार साल का बेटा आर्यन और राहुल (20) पुत्र बप्पी कठेरिया चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें