फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से नाले में गिरे युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाइक फिसलने से नाले में गिरे एक युवक की मौत और दूसरा घायल हो गया। थाना क्षेत्र के सिसहाट गांव निवासी संजू (30) पुत्र वेद सिंह और प्रह्लाद (28) पुत्र मुन्ना लाल रविवार शाम जसवंतनगर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

कस्बा के भगवान सिंह उत्सव गार्डेन के पास निर्माणाधीन नाले के पास पड़ी मिट्टी के ऊपर उनकी बाइक फिसलकर नाले में गिर गई। दोनों युवक की नाले में जा गिरे। हादसे में संजू की मौके पर मौत हो गई। घायल प्रह्लाद को जिला अस्पताल भेजा गया है। संजू की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। उसके दो पुत्र अभि (7) और लवकुश (3) हैं। घायल प्रह्लाद के चचेरे भाई रूप सिंह ने बताया कि मृतक संजू उसके भाई प्रह्लाद का सढ़भाई था। वह दोनों एक साथ रंगाई पुताई का काम करते थे। दोनों लोग काम करके जसवंतनगर से लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें