इटावा। ऊसराहार कस्बे से भरथना मार्ग पर अधीनी गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के कायमपुरा गांव निवासी अश्वनी कुमार पुत्र चरनसिंह बुधवार को बाइक से ऊसराहार कस्बा जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सैफई पीजीआई भेजा। रास्ते में उनकी मौत हो गई। भरतिया चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद