फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति व बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के हाईवे पर नगर के पुल के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पिता व तीन वर्षीय बेटी घायल हो गए। पुलिस ने घायल पिता-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुवा गांव निवासी पंकज (30) आगरा की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वहीं पर परिवार के साथ रहता था।
मंगलवार को पंकज पत्नी किरन और बेटी परी के साथ बाइक से अपनी घर जमुआ आ रहा था। जसवंतनगर हाईवे पर पुल के पास इटावा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक से दंपती व बच्ची उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में किरन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने घायल पिता व बेटी को सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा।
विज्ञापन

जहां दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। थाना प्रभारी नवरतन गौतम ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। पति व बेटी घायल हैं। ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें