फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से रोडवेज के सहायक निरीक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंत नगर। थानाक्षेत्र के हाईवे पर वेयर हाउस के पास मंगलवार को रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे प्रवर्तन दल के सहायक निरीक्षक शिशुपाल सिंह भदौरिया (56) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे हाईवे पर शंकर धर्मकांटे के सामने रोडवेज बसों की चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान प्रवर्तन दल टीम के सहायक निरीक्षक शिशुपाल सिंह को सर्विस रोड की तरफ से गलत साइड से आ रही कार ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह फर्रुखाबाद फाटक के पास रहते थे। हादसे की सूचना पाकर थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह व दरोगा सुदेश कुमार को मौके पर भेजा। साथ ही परिजनों को शिशुपाल की मौत के बारे में मोबाइल के जरिए जानकारी दी। थाना प्रभारी के मुताबिक कार व चालक को पकड़ लिया गया है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर चालक पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें