फोटो संख्या 15: दीवार गिरने से घायल प्रेमलता
- फोटो : ETAWHA
बकेवर। रविवार को शाम आधी-पानी से ग्राम धुवियाई में दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य जगह दीवार गिरने से तीन महिलाएं और टिनशेड गिरने से एक वृद्धा घायल हो गई।
ग्राम पंचायत नवादा बहादुरपुर के मजरा धुवियाई निवासी राघवेंद्र सिंह राजावत पुत्र इंद्रपाल सिंह घर से खेतों की तरफ जा रहा था। गांव से निकलते ही आंधी-पानी आने से राघवेंद्र गांव के बाहर ही स्थित एक निजी व्यक्ति के मुर्गी फार्म की दीवार के सहारे बचने के लिए खड़ा हो गया।
इसी दौरान मुर्गी फार्म की दीवार भरभराकर गिर गई। राघवेंद्र की मलबे में दबने से मौत हो गई। तहसीलदार चकरनगर जगदीश कुमार ने बताया कि राघवेंद्र की आंधी में दीवार गिरने से मौत हुई है। यह दैवी आपदा के तहत हुआ है। दैवी आपदा सहायता राशि के लिए रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है। युवक मजदूरी व ट्रक ड्राइवर था। युवक के दो बच्चे हैं।
इधर, बकेवर के शास्त्री नगर निवासी नगर पंचायत संविदाकर्मी आशिफ इकबाल की मां शबीना बेगम छत पर टीनशेड के नीचे लेटी थी। आंधी के आने पर टिनशेड उढ़कर उनके ऊपर जा गिरा। इससे वे जख्मी हो गईं।
वहीं नगर पंचायत के कर्मचारी स्वीकृत शरन के घर की दीवार गिरने से उनकी पत्नी प्रेम लता व पुत्री मानसी व छोटे भाई संतशरण की पत्नी ममता देवी घायल हो गईं। चारों महिलाओं को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।