फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लॉयन सफारी के पास डंपर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार मजदूर की सोमवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वही हादसे में घायल मजदूर की पत्नी का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन

आगरा के थाना चित्राहार, इमलीपुर गांव निवासी रामनरेश सात जुलाई को पत्नी विजयलक्ष्मी व तीन साल के बेटे शिवम उर्फ शिवा के साथ बाइक से इटवा के ईश्वरीपुर निवासी बेटी रोशनी के घर आ रहा था। लॉयन सफारी रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
हादसे में दंपती व उनका बच्चा घायल हो गया था। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घायलों को आगरा के निजी अस्पताल ले गए थे। जहां सोमवार सुबह रामनेरश की मौत हो गई। वही घायल महिला का इलाज जारी है। बच्चे की हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें