फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 हजार सदस्य बनाएगा विद्यार्थी परिषद

Sun, 31 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
वार्ता करते विजय प्रताप और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि छात्र-छात्राओं की शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन किया जाएगा। इसकी धमक विद्यालय से विधानसभा तक गूंजेगी। संगठन मंत्री ने ये  बात पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि इटावा जिले में ही 10 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


कहा कि हाल ही प्रदेश के राज्यपाल को अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। जिसमें विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि महाविद्यालयों में विश्वविद्यालयों के शैक्षिक कलेंडर को लागू किया जाए। हर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में अगस्त तक छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। शिक्षा की गुणवत्ता में बदलाव लाया जाए।  बदहाल शिक्षा को लेकर परिषद जिला स्तर पर महाविद्यालयों में अपनी दमखम दिखाएगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस साल सदस्यता अभियान चला रहा है। गत वर्ष पूरे प्रांत में एक लाख 5 हजार 525 सदस्य बनाए गए। इस बार एक लाख 80 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पूर्व संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेश मंत्री आशीष बाथम, जिला संयोजक वरुण दुबे, सह जिला संयोजक शिवम मिश्रा, अतुल प्रताप सिंह, रिषभ सिंह चौहान, अनुरुद्ध गुप्ता, मयंक राज दुबे, अनुराग राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें