फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे से परेशान युवक धरने पर बैठा

विज्ञापन
भूमि पर कब्जा रोकने को लेकर वट वृक्ष के नीचे बैठा पीड़ित - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिलाधिकारी से लेकर प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री तक से भूमि पर कब्जा रुकवाने की शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत युवक पत्नी और भाई के साथ कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया। उसने परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

जसवंतनगर नगर की रेलमंडी निवासी देवर्षिदेव का इटावा के पुरबिया टोला में भी मकान है। उनका आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। देवर्षिदेव ने बताया कि शिकायत पर अधिकारियों ने पैमाइश की। इसके बावजूद उसकी जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि अधिकारी भी दूसरे पक्ष के साथ दे रहे हैं। बताया कि जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से शिकायत की लेकिन निर्माण नहीं रुकवाया जा रहा है। देवर्षिदेव ने चेतावनी दी कि अगर निर्माण नहीं रोका गया तो परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें