फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हैदराबाद गए युवक की दोस्त ने कर दी हत्या

Tue, 12 Dec 2023 11:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के गांव झम्मनपुरा के एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। गांव से ही गए एक युवक पर हत्या का आरोप लगा है। हैदराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



गांव का रवि (16) पुत्र वीरभान जाटव गांव के ही अपने दोस्त सचिन एवं शनि के साथ 23 अक्तूबर को उरई जनपद के एक ठेकेदार के साथ हैदराबाद मजदूरी करने गया था। तीस नवंबर को शनि घर लौट आया था। रवि के ताऊ कालीचरण ने बताया कि आठ दिसंबर को रवि और सचिन के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी।
आरोप लगाते हुए बताया कि इस पर गुस्साए सचिन ने रसोई में रखे चाकू से रवि पर हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर परिजनों ने थाना बसरेहर को सूचना दी। थाना पुलिस की सूचना पर परिजन हैदराबाद रवाना हो गए। वहां मौजूद ठेकेदार और पुलिस ने उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया। परिजन रवि के शव को लेकर अपने गांव आ गए और सोमवार दोपहर गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बसरेहर थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि गांव में मृतक के शव के आते ही पुलिस बल तैनात कर दिया था। मृतक रवि के शव का दाह संस्कार हो गया और फिलहाल गांव में शांति है। हालांकि पूरा मामला हैदराबाद में घटित हुआ है। आरोपित व्यक्ति को भी वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन हत्या करने वाला युवक भी इसी गांव का इसलिए शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स को गांव में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें