फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के बदनपुरा गांव में सोमवार सुबह एक ग्रामीण ने बीमारी से परेशान होकर फंदे से लटककर जान दे दी। खेत पर पानी लगाने जा रहे ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर शव लटका देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन




रामनरेश निवासी बदनपुरा गांव ने बताया कि उनके भाई राजवीर (48) टीबी से ग्रस्त थे। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह घर से खेत देखने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद देर तक घर नहीं लौटे। खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने राजवीर के शव को देखा। ग्रामीणों ने परिजनों एवं पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचीं और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने बड़े भाई रामनरेश के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि राजवीर करीब पांच वर्ष से टीबी की बीमारी से परेशान था। इससे मानसिक तनाव में रहने लगा था। मंगलवार दोपहर परिजन ने पचनदा संगम पर राजवीर का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अलमा अहिरवार ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वह लंबे समय से बीमारी से मानसिक परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें