फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बहन की शादी की तैयारियों में लगी महिला की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। ग्राम चितभवन में बहन की शादी की तैयारियों के बीच शनिवार सुबह एक विवाहिता की छत से गिरने से मौत हो गई। इस घटना से विवाह वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। सीमा (40) जनपद मैनपुरी के नवीगंज निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी थीं। वह अपनी छोटी बहन के विवाह में शामिल होने मायके आई थीं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे छत पर संतुलन बिगड़ने से वह नीचे पक्के फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पूरे परिवार और गांव में शोक छा गया। सीमा अपने पीछे पति और चार बच्चों को छोड़ गई हैं। सोमवार को परिवार में विवाह समारोह प्रस्तावित था, लेकिन हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक छा गया। मृतका अपने पीछे पति और चार बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें