फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पीईटी परीक्षार्थियों के लिए कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन तक आज चलेगी ट्रेन

Thu, 29 Oct 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे पीईटी परीक्षार्थियों को लेकर कई विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसमें कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन के बीच 29 व 31 अक्तूबर को विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इस ट्रेन के चलने से परीक्षार्थी आसानी से आ व जा सकेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 01823 कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन तक विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। यह 12 कोच वाली अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 29 व 31 अक्तूबर चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात आठ बजे चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 03:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। ये ट्रेन कानपुर, फफूंद होते हुए इटावा जंक्शन पर रात 10 बजकर 38 मिनट पर आएगी।
इसके बाद शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला समेत अन्य संबंधित स्टेशनों पर उतरने करने वाले परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा वाले दिन अलीगढ़ से कानपुर सेंट्रल व फिरोजाबाद से कानपुर सेंट्रल के लिए ट्रेनों को चलाया जाएगा। रेलवे ने अभ्यर्थियों की आवाजाही के लिए ये ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेनों के चलने परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र व घर तक आसानी से लौट सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें