फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेलवे ट्रैक पार करते ही आ गई ट्रेन, फरार आरोपी को नहीं पकड़ पाए सिपाही

Fri, 09 Oct 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला जेल में दाखिल कराने के लिए रोडवेज बस से लाया जा रहा जानलेवा हमले का आरोपी नदीम उर्फ बुलेट खान पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। शास्त्री चौराहे के पास चलती बस से कूदने के बाद वह रेलवे ट्रैक पार कर गया। इसी दौरान ट्रेन आने से पीछा कर रहे सिपाही दूसरी ओर नहीं जा सके और आरोपी भाग निकला। देर रात औरैया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को इटावा की कोतवाली में पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


औरैया के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र निवासी नदीम उर्फ बुलेट खान को जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। बृहस्पतिवार को उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया के न्यायालय में पेश किया गया। रिमांड स्वीकृत होने के बाद दो सिपाही उसे रोडवेज बस से जिला कारागार इटावा में दाखिल कराने ला रहे थे।
कांस्टेबल जीवन लाल की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:45 बजे बस शास्त्री चौराहे के पास पहुंची। इसी दौरान नदीम ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और चलती बस से कूदकर भाग गया। सिपाहियों ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन आरोपी रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर पहुंच गया। तभी ट्रेन आ जाने के कारण पुलिसकर्मी ट्रैक पार नहीं कर सके और आरोपी उनकी पकड़ से दूर निकल गया। घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात औरैया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, औरैया के एसपी अभिषेक भारती ने ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें