फोटो 7: गांव मोढ़ी में घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
फोटो 8: सीएचसी में घायल ललित का इलाज करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ी में रविवार दोपहर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ी में ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के गांव विरौंधी निवासी ललित (33) बाइक पर सवार होकर मोढ़ी स्थित अपनी फोटो स्टूडियो की दुकान से घर खाना खाने जा रहा था। फौजी ढाबा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दीं जिससे ललित की बाइक ट्रैक्टर के दोनों टायरों के बीच में फंस गई और ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होती देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रैक्टर चालक की तलाश कर उसे पकड़ा जाएगा।