फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत के विवाद में दूल्हे के पिता समेत तीन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पछायागांव थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा में खेत के विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर दूल्हे के पिता सहित दो महिलाओं को घायल कर दिया गया। घटना शुक्रवार शाम की है। घायल के पुत्र गोविंद की कुछ घंटों के बाद ही भरथना बरात जानी थी।
विज्ञापन

गांव निवासी देवीचरण के पुत्र गोविंद की शादी के चलते घर में शुक्रवार को कार्यक्रम चल रहा था। शाम को भरथना बरात जाने की तैयारियां चल रही थीं कि इसी बीच पड़ोसी विनोद सिंह से देवीचरण का खेत बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपना ट्रैक्टर लेकर आ गया और देवीचरण, प्रतिभा व राधा देवी को कुचलने का प्रयास किया। तीनों को मामूली चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। घायल देवीचरण के परिजनों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। हालांकि देर शाम गोविंद की बरात रवाना हुई है। थाना पछायागांव प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई है। ट्रैक्टर चढ़ाने की बात सामने आई है। फायरिंग की बात निराधार है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें