इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भिंड रोड पर नेपाली आश्रम के समीप एक कार टायर फट जाने से असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया साथ ही मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फ्रेंडसकालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दतावली निवासी राजू यादव 22 पुत्र राजेंद्र सिंह गुरुवार को अपने दोस्त सुदीप पुत्र रामसनेही, जीतू पुत्र जापानसिंह, शत्रुघ्न पुत्र अजय सिंह व रामनरेश पुत्र हरीओम के साथ घूमने के लिए निकले थे। सुबह वह चंबल नदी गए वहां से लौटकर वह सुमेरसिंह क ा किला देखने गए और फिर कालीवाहन मंदिर के दर्शन क रने लिए जा रहे थे।
जैसे वह नेपाली आश्रम के पास पहुंचे तभी अचानक कार अगला टायर फट गया। इसकारण से कार अनियत्ऱित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में राजू की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगो को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया जहां सुदीप की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रिफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि कार का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। इसमें राजू की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए।