फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शार्ट सर्किट से मोबाइल टाॅवर के जनरेटर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। पाली खुर्द गांव में सोमवार की शाम मोबाइल टाॅवर के जनरेटर में अचानक आग लग गई। यह देख लोगों में खलबली मच गई। ग्रामीण घरों से पानी लगाकर आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग कम नहीं हुई। बाद में दमकल टीम ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। सोमवार शाम करीब पांच बजे मोबाइल टावर के जनरेटर से अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते जनरेटर में से आग की लपटें निकलने लगी। इसके बाद ग्रामीण सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने में जुट गए। आग फैलती देखकर दमकल को सूचना दी गई। हादसे में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें