नोट : सर, यह खबर नौ बजे की है।
-
फोटो33: आग के बाद दुकान में जला पड़ा सामान। संवाद
ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार लाख का माल जलकर खाक
क्रॉसर
-सीएम युवा रोजगार योजना के तहत बैंक से लोन लेकर शुरू किया था रोजगार
-रात करीब नौ बजे दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने मचाया शोर
उदी (इटावा)। उदी मोड़ पर रविवार रात बंद ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।
उदी मोड़ निवासी मालती राजपूत ब्यूटी पार्लर की दुकान है। रोज ही तरह शाम को वह दुकान बंद कर घर चली गई। रात करीब नौ बजे दुकान के अंदर आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान की खिड़कियों और शटर के नीचे से गहरा धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तुरंत पार्लर स्वामिनी मालती राजपूत और स्थानीय पुलिस को दी गई। इस बीच दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने बाल्टियों से पानी और बालू डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पूरी तरह बुझती, तब तक दुकान के अंदर रखा कीमती सामान, मशीनें और कॉस्मेटिक्स जल चुके थे। पीड़िता मालती राजपूत ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत सेंट्रल बैंक से तीन लाख रुपये का लोन लेकर इस ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की थी। वे इसी रोजगार के भरोसे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। आग की इस घटना में उनका करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनका सब कुछ बर्बाद हो गया। पीड़िता ने जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।