इटावा। फर्रुखाबाद रोड पर कर्री की पुलिया चौकी से के पास बाइक में कार ने सामने से टक्कर मार दी। युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के सहयोग से उसे सीएचसी भिजवाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। प्रदीप कुमार निवासी दीपकपुर गांव, छिबरामऊ, कन्नौज से अपने मामा के घर बीना बाइक से मंगलवार शाम को जा रहा था। रास्ते में सैनिक स्कूल कर्री की पुलिया के सामने इटावा से कार ने टक्कर मार दी। मौके से कार चालक फरार हो गया। दीपक के सिर में चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। संवाद