फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में हर्ष फायरिंग, युवक घायल

Wed, 18 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बकेवर कस्बे के एक मैरिज होम में सोमवार की रात आई बारात में डीजे पर डांस करते समय की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके साथ से लाइसेंसी रिवाल्वर व खोखे बरामद हुए हैं।

कस्बे के मैरिज होम में सोमवार की शाम को बारात आई थी। मैरिज होम में लोहिया नगर बकेवर प्रमोद राजपूत पुत्र अखिलेश राजपूत का डीजे लगा था। बारात चढ़ने के बाद लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच डांस कर रहे गौरव राजपूत पुत्र भुवनेश राजपूत निवासी लुधियांत इकदिल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक गोली डीजे के पास बैठे प्रमोद राजपूत की जांघ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। युवक के घायल होते ही वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को महेवा सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर सीएचसी से युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक गौरव को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएसआई इंद्रपाल सरोज ने युवक के खिलाफ लाइसेंस का दुरुपयोग करने तथा युवक को गोली मारकर घायल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें