इटावा जिले में बसरेहर थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे मार्ग पर मोहब्बत पुर के पास मंगलवार रात एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने अधेड़ को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया। बताते चलें कि प्रेम सिंह पुत्र उदयवीर सिंह राजपूत तरबूज बेच कर अपने घर जा रहे था। तभी सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने उन्हें कुचल दिया। प्रेम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रेम सिंह सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।