फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कच्चा मकान गिरा, सामान मलबे में दबा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। रविवार देर रात कुदरैल गांव में एक मजदूर मेहरबान सिंह का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य कमरे के बाहर छप्पर में बैठकर खाना खा रहे थे जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन

चारपाई, बर्तन, अनाज, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाने का प्रयास किया और दबे सामान को बाहर निकाला। बताया गया कि मेहरबान सिंह की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने कच्चा मकान बनवाया था जो जर्जर हालत के चलते गिर गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। क्षेत्रीय लेखपाल सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें