फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बैंड-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा

Tue, 20 Oct 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 34: मां दुर्गा की शोभायात्रा। संवाद
विज्ञापन
इकदिल। कस्बे के मोहल्ला लुधियात स्थित अवंती बाई पार्क में नौ दिनों से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सोमवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान बैंड-बाजे के साथ मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा इकदिल चौराहे से शुरू होकर कस्बे के सड़क बाजार, इन्धौआ रोड, लक्ष्मी नगर में सुधाकर लाल दीक्षित वाली गली और स्टेशन रोड से होते हुए काकरपुर नहर पुल पहुंची। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में युवा नेता अभिषेक गोयल, आशीष राजपूत, राकेश प्रधान, राजू राजपूत, आलोक राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वहीं, क्षेत्र के विभिन्न नहर पुलों पर भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पिलखरा नहर पुल पर 16, चितभवन नहर पुल पर पांच और भागलपुर नहर पुल पर छह प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान इकदिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान मौके पर मौजूद रहे।

फोटो 34: मां दुर्गा की शोभायात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें