फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यमुना पर 80 करोड़ से बनेगा पुल, 50 गांवों की दूरी होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के पास खाली जमीन पर 32 करोड़ से बनेगा कंपोजिट विद्यालय

संवाद न्यूज़ एजेंसी

इटावा। जिले के कचौरा और पारपट्टी क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। यमुना नदी पर रुरा और असवा गांव के बीच एक नया पुल बनाया जाएगा जिसके लिए राज्य सरकार ने 79 करोड़ आठ लाख 85 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी दी।
सदर विधायक ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से वे इस पुल के निर्माण के लिए शासन स्तर पर पैरवी कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पुल बनने से 50 से अधिक गांवों के लोगों को उदी होकर लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। यह पुल ऐतिहासिक पिलुआ महावीर मंदिर के समीप बनेगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। पीडब्ल्यूडी ब्रिज कॉर्पोरेशन दो साल के भीतर इस पुल का निर्माण कार्य पूरा करेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के पास खाली जमीन पर 32 करोड़ की लागत से कक्षा एक से 12 तक का आधुनिक कंपोजिट विद्यालय बनेगा। नुमाइश ग्राउंड पर शहर की सांस्कृतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आठ करोड़ की लागत से 500 सीटों वाला भव्य ऑडिटोरियम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जल्द नगर निगम बनेगा इटावा, इकदिल बनेगा ब्लॉक
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इटावा नगर पालिका को नगर निगम बनाने और इकदिल को नया ब्लॉक घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दो चरणों में नगर निगम बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें इटावा को दूसरे चरण में शामिल किया गया है। दोनों ही प्रस्तावों के लिए मानक पूरे हैं और शासन स्तर पर इन पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें