बकेवर (इटावा)। क्षेत्र की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा। पुलिस द्वारा कराए गए डाक्टरी परीक्षण में लड़की के साथ रैप की पुष्टि हुई है। क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की के साथ ग्राम ईकरी निवासी प्रमोद कुमार ने बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर बलात्कार किया था। एसएसपी के आदेश पर बकेवर थाने में चार दिन बाद मामला दर्ज हुआ। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बलात्कार की पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष बकेवर डा. रामफल प्रजापति ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।