फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के साथ सभासदों ने ली शपथ

Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। कस्बे के आर्य श्यामा बालिका इंटर कालेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम मनीष कुमार नाहर ने नवनिर्वाचित चेयरमैन रंजना यादव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में चेयरमैन ने 24 वार्डों के नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में सपा नेता राजपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए चेयरमैन रंजना यादव ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगी। मुख्य अतिथि राजपाल यादव ने कहा कि चेयरमैन साहिबा जनता की उम्मीदों को पूरा करें। विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। शपथग्रहण समारोह के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार गुल्लू, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, अंशुल यादव, डा. ईशप्रकाश पांडेय, होम सिंह यादव, शिवपाल सिंह चौहान, मनोज यादव बंटी, सिग्रेश यादव, सुरेंद्र यादव बाबूजी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में चेयरमैन रंजना यादव के पिता महेंद्र पाल सिंह यादव व मां सरोज यादव, भाई पिंटू कानपुर से यहां पहुंचे। इसी तरह रंजना यादव की बहन भी लंदन से शपथग्रहण समारोह में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें