फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के काफिले का रोका रास्ता

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री का काफिला चौधरी चरणसिंह डिग्री कालेज से लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद बीएड बेरोजगार, पैरामेडिकल स्टाफ, बीपीएड बेरोजगारों, बिजली विभाग के संविदा कर्मियों, टीईटी अभ्यर्थियों एवं आम फरियादियों ने उनके काफिला रोक लिया। बाद में सिक्योरिटी के जवानों ने लोगों को धकियाते हुए रास्ता साफ कराया और मुख्यमंत्री को गेस्ट हाउस तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण की जानकारी पर उनसे अपनी समस्या को रखने के लिए बीएड बेरोजगार, बीपीएड बेरोजगार, टीईटी अभ्यर्थी तथा बड़ी तादाद में आम फरियादी सैफई पहुंच गए। जब मुख्यमंत्री का काफिला चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज से लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस की ओर बढ़ा तो सभी लोग गेस्ट हाउस के करीब जमा हो गए। जिसमें पैरामेडीकल का स्टाफ भी शामिल हुआ। लोगों की भीड़ के जरिए रास्ता अवरुद्ध देख मुख्यमंत्री का काफिला कुछ दूरी पर रुक गया। सिक्योरिटी के जवान नीचे उतर आए। मुख्यमंत्री भी कार से उतरकर पैदल चलने लगे। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपने ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री ने फरियाद सुनी और प्रार्थनापत्र लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें