इटावा। प्रभारी अधिकारी वीआईपी के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 मई शनिवार को सुबह 8.30 बजे राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ से प्रस्थान करेंगे। सुबह 9 बजे सैफई हवाई पट्टी पर पहुंचेगे। जिले के कार्यक्रम एवं यहां से उनके प्रस्थान का समय यहीं निर्धारित किया जाएगा।