महेवा (इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र के टिलीटिला गांव के पास महेवा की ओर से आ रहे लोडर की मारुति वैन से भिड़ंत हो गई। भिडंत के बाद लोडर बेकाबू होकर एक साइकिल सवार पर पलट गया। घटना के बाद गांव के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और लोडर के नीचे दबे साइकिल सवार क ो निकाला। अस्पताल ले जाते समय साइकिल सवार घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
ग्राम रम्पुरा व्यास निवासी छेदालाल पुत्र सोनेलाल (60 वर्ष) साइकिल से दवा लेने अनंतराम गया था। वापस घर लौटते समय टिलीटिला के पास तेजी से आ रही मारुति वैन और लोडर में आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्क र के बाद लोडर असंतुलित होकर छेदालाल पर पलट गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोडर के नीचे दबे छेदालाल को बाहर निकाला। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर महेवा चौकी प्रभारी प्रेमचंद्र मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोडर व मारुति वैन को अपने कब्जे में ले लिया। दोनो के चालक फरार हैं।