फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत से खफा लोगों ने जाम लगाया, तोड़फोड़

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव छोटी फूफई के पास सड़क पार कर रही महिला की ट्रक से कुचल कर मौत से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर जाम लगाया और ट्रक व उधर से गुजर रहे वाहनों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव छोटी फूफई निवासी सुगरश्री (42) पत्नी कल्याण सिंह गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे खेत से लौट रही थी। रास्ते में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों व इलाकाई लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। लोगों का गुस्सा इससे भी कम नहीं हुआ और ट्रक को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही उधर से निकल रहे वाहनों में भी तोड़फोड़ की। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। बवाल की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेंद्र भाटिया, थाने की फोर्स व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। बाद में एसडीएम शैलेंद्र भाटिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
उधर, बीती देर रात बसरेहर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरे रमाकांत पाल (24) पुत्र जबर सिंह निवासी मुगलपुर थाना चौबिया की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उधर, चौबिया थाना क्षेत्र के किशोरपुर बनी ताल निवासी अजय कुमार (8) पुत्र विनोद कुमार राठौर की खेत में ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया है कि मां-बाप खेत में काम कर रहे थे और अजय कुमार लेटा हुआ था तभी खेत में काम कर रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें