ऊसराहार (इटावा)। हाईटेंशन तार टूटने से जोगियों के दो घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड की घटना पोल पर लगे इंसुलेटर के टूटने से हुई। ऊसराहार थाना अंतर्गत जोगियों के अड्डा पर जोगी राजेशनाथ और राजूनाथ के घरों के ऊपर रखे छप्पर अचानक जलने लगे। घर के लोगों ने जब बाहर आकर देखा तो हाईटेंशन लाइन का एक तार छप्पर के ऊपर पड़ा था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। घर में रखा राशन और अन्य सामान राख हो गया।