फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं ने बिखेरे जीवन के रंग

Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदर्शनी पंडाल में सेवेन हिल्स की छात्र-छात्राआें ने कलर्स ऑफ लाइफ कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों का प्रदर्शन देख अतिथिगण दंग रह गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में औरैया की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों ने जीवन के विभिन्न पहलुआें को गीत, संगीत, नृत्य के माध्यम से उजागर किया है। कार्यक्रम प्रभावी तथा प्रेरणादायिक है। जीवन के रंग अजीब होते हैं। संघर्ष ही जीवन है, जीवन में जितना संघर्ष किया जाए, सफलता उतनी ही अच्छी मिलती है। जिलाधिकारी की पत्नी एवं औरैया की डीएम माला श्रीवास्तव, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी अंतिमा सिंह, एसडीएम महेंद्र कुमार सिंह की पत्नी कंचन सिंह भी मौजूद रहीं। एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि लगनशील व्यक्ति ही अपने जीवन को रंगों से भर सकता है। केकेडीसी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा ने कहा कि सभी का जीवन सुंदर तथा सुखद होना चाहिए। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव तथा कार्यक्रम के संयोजक सौरभ पालीवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए कहा कि प्रदर्शनी पंडाल में छात्र छात्राओं के लिए जो ज्ञानवर्धक तथा मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उससे जिले की प्रतिभाओं क ो निखर कर सामने आने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन कवि कुमार मनोज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवेन हिल्स के ट्रस्टी शिवकिशोर दुबे, सुनील राजपूत, सौरभ दुबे, कुलदीप सक्सेना, विजय नारायण सिंघल, प्रशांत पालीवाल, अर्पणा द्विवेदी, शुभम, राकेश, मृदुल शर्मा, मनीष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें