फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों घूमकर गए पर समस्या जस की तस

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शुक्रवार को प्रकाश नगर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के सामने जल निकासी रोक ने के लिए गए पालिका के अमले पर पथराव होने के बाद समस्या का हल निकालने के लिए पहुंचे अधिकारी शनिवार को घंटो मोहल्ले में घूमते रहे लेकिन कोई हल नहीं निकला है। अधिकारी आपस में विचार-विमर्श के बाद कोई हल निकालने का आश्वासन देकर लौट आए हैं। मंदिर के सामने गेट के पास दीवार खड़ी है और सड़क पर पानी भी भरा है। कई परिवार तो सड़क पर पानी भरा होने से घर से बाहर निकल नही रहे हैं। दोनों पक्ष ही अपनी अपनी बात पर अड़े है।
विज्ञापन

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वर चंद्र, अधिशासी अधिकारी पालिका जनार्दन राय, अधिशासी अभियंता जल निगम बीपी सिंह, सीओ सिद्धार्थ वर्मा, जेई पालिका किशोरी सिंह प्रकश नगर पहुंचे थे। अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक इधर उधर घूमकर जलनिकासी के लिए कोई रास्ता खोजने का प्रयास करते रहे। लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। अधिकारियों ने उस तालाब का भी निरीक्षण किया है जिसमें पानी जाता है। एक पक्ष के लोगों का कहना है कि सड़क को करीब एक फीट ऊंचा उठाकर पानी को नालें में डाला जाए। गंदा पानी मंदिर के रास्ते आने से भावनाएं आहत हो रही है। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि पालिका तालाब क ो अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए और पहले की तरह उसी में पानी डाला जाए यदि सड़क ऊपर उठा दी गई तो उनके घर दब जाएंगे। दोनो ही पक्षों के अपने अपने रुख पर अड़ जाने के कारण अधिकारी भी बिना हल निकाले लौट आए है। पालिका ने फिलहाल समस्या का समाधान नहीं निकलने तक पंप से पानी निकालने का निर्णय लिया है।
प्रकाश नगर में सिद्धेश्वर मंदिर के पश्चिम दिशा के तीस मकानों के घर का पानी महेरा तालाब में जाता था। राजस्व रिकार्ड में गाटा संख्या 1139 के तालाब का रकवा .31 एकड़ है लेकिन इस तालाब का अब अस्तित्व ही शेष है। करीब 15 दिन पहले मंदिर के गेट के सामने दीवार खड़ी कर जल निकासी रोक दी गई है। तहसील दिवस में आवेदन देने के बाद पालिका अधिकारी जेसीबी लेकर दीवार गिराने के लिए पहुंचे तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। मामला एडीएम के पास पहुंचने पर शनिवार क ो फिर से समस्या का कोई सर्वमान्य हल निकालने की कोशिश की है। लेकिन नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

सड़क की ऊंचाई बढाई तो अंजाम ठीक नहीं
अभिभाषक शिवकिशोर दुबे ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सड़क की ऊंचाई बढ़ाई गई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पालिका के अधिकारी जेसीबी लेकर दीवार गिराने आए थे। पालिका प्रशासन मिलकर अपनी 0.31 एकड़ जमीन मुक्त नहीं कर पा रहा। यदि उक्त तालाब को मुक्त करा लिया जाए तो समस्या का हल निक ाला जा सकता है।
प्रकाशनगर में जलभराव की समस्या का समाधान निकालने के लिए पालिका तथा जल निगम के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया गया है। मिल बैठकर समस्या का समाधान निकालकर कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

-ईश्वरचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें