फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति से नकदी-जेवर, बाइक लूटी

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। थाना क्षेत्र के भरथना-ऊसरहार मार्ग पर अनहैया नदी के पास रविवार की रात रिश्तेदारी में दावत खाकर लौट रहे दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश महिला के गले में पड़ी सोने की जंजीर, झाले सहित 27 हजार रुपये नकद व बाइक लूट ले गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन लुटेरों को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बृजराजनगर निवासी प्रहलाद सिंह यादव पुत्र साहब सिंह यादव अपनी पत्नी नीरज देवी के साथ रविवार को अपने पैतृक गांव दौलतपुरा में रिश्तेदार श्याम सिंह यादव के लड़के के मंडप कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद रविवार की देर शाम पति-पत्नी बाइक से भरथना के लिए निकले। जैसे ही वह सैफी मार्ग से होते हुए मेन सड़क पर आए कि रौरा गांव की तरफ से आ रही एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। पति-पत्नी के गिरते ही बाइक पर सवार तीन बदमाश और वहां आ गए। बदमाशों ने दंपति को असलहों के बल पर काबू में कर लिया। नीरज के गले से सोने की जंजीर और कानों से झाले लूट लिए। इसके बाद लुटेरों ने प्रहलाद के पास रखे 27 हजार रुपये लूटे और उनकी बाइक भी छीन ली। लुटेरे बाइक लेकर फरार हो गए।
लूट के शिकार दंपति ने गांव रौरा जाकर घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। बाद में उन्होंने फोन द्वारा पुलिस को सूचना दी। प्रहलाद की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के साथ ही लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें