फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला से चेन लूटी

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना रोड पर विद्या बिहार कालोनी के पास पैदल जा रही महिला के गले से बाइकर्स ने सोने की जंजीर लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बकेवर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

कस्बे की विद्या बिहार मिश्रा कालोनी निवासी भगवती दुबे पत्नी स्व. कमलकिशोर दुबे गुरुवार को बैंक से पैसा निकालने के लिए आईं थीं। रुपये निकालने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह पैदल अपने घर जा रही थीं। जैसे ही वह अपने मोहल्ले की गली की मोड़ के पास पहुंचीं तभी लखना की ओर से लाल रंग की अपाचे पर सवार होकर आए लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और उनके गले से जंजीर लूटकर बकेवर की ओर भाग निकले। लूट का शिकार हुई भगवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। भगवती ने बताया कि बाइक पर दो लोग सवार थे। वह उनकी डेढ़ तोले वजन की सोने की जंजीर लूट ले गए। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
--
फेरी वाले को लूटा
भरथना (इटावा)। सरैया रोड निवासी इरफान ने बताया कि गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। बुधवार की शाम वह फेरी लगाकर गांव बेटियापुरा के पास से आ रहा था कि कि पुलिया के पास खड़े पांच युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने साइकिल व कपड़ों की बिक्री के पांच हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर गांववाले आए तो लुटेरे तमंचे की बट उसकी कनपटी पर मारकर भाग गए। थाना पुलिस ने इसकी सूचना न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें