फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगी, पति लापता

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के कराैंधी गांव में मुखबिरी के शक में गांव के दबंगों ने एक महिला के घर में घुस कर मारपीट की तथा आग लगा दी। कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला तथा उसके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला का पति गायब है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस क ो दिए गए आवेदन में महिला अर्चना पत्नी हुब्बलाल ने आरोप लगाया है कि 24 अक्तूबर क ो 11 बजे पुलिस ने गंाव के एक जुआ के अड्डे पर छापामारा था, लेकिन जुआरियों को पुलिस के आने की सूचना मिल जाने से वे बच निकले। पुलिस के जाते ही गांव के दबंगों ने अर्चना के घर पर धावा बोल दिया। बच्चों के साथ मारपीट का विरोध करने पर घर में आग लगा दी और घर की बाहर से कुं डी लगाकर भाग गए। आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। महिला ने कंट्रोल रूम क ो सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला का आरोप है कि घटना के समय उसके पति हुब्बलाल जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गए थे, वे वापस नहीं आए हैं। महिला ने पति को गायब किए जाने की आशंका जाहिर की है। उसका कहना है कि दबंगों क ो यह शक है कि पुलिस ने छापा उसी की मुखबिरी पर डाला है। इसीलिए उसके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष जेपी पाल का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें