फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से सोने की अंगूठियां ले उड़े उचक्के

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मार्केट में सर्राफा दुकान से उचक्के सोने की कई अंगूठियां पार कर ले गए। हड़बड़ी में उचक्के एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए। कोतवाली पुलिस अब बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है। अंगूठियों की कीमत एक लाख रुपये है। गाड़ीपुरा निवासी अनिल की सिंधी मार्केट में जेडी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। दो बाइकों पर सवार होकर तीन युवक दुकान के अंदर घुसे और पूजा के लिए सामान व सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। सर्राफ ने पोटली में बंधीं अंगूठी उन्हें देखने को दी। इस बीच अन्य ग्राहक आ गए। अनिल उनमें उलझ गए। थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा कि युवक गायब हैं। अंगूठियां भी नहीं थीं। यह देख अनिल के होश उड़ गए। उन्होंने युवकों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पता चला कि दुकान के सामने युवक हड़बड़ी में अपनी एक बाइक छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। दुकानदार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। दुकानदार ने बताया कि अंगूठियों का वजन करीब 41 ग्राम था। उनकी कीमत एक लाख रुपये से ऊपर है। कोतवाल बलवीर सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। उचक्कों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें